गया, अप्रैल 9 -- पानी की तलाश में जंगल से भटक कर गांव पहुंचे एक हिरण की गुरुवार को आवारा कुत्तों के हमले से मौत हो गई। घटना आमस के बेलबिगहा गांव की है, जहां ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने कुत्तों से बचाकर हिरण को सुरक्षित किया और वन विभाग को सूचना दी। हालांकि तब तक हिरण गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों के काटने से हिरण का काफी खून बह गया था, जिसके कारण कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टीम मृत हिरण को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर वन विभाग की टीम समय पर पहुंचती तो बेजुबान जानवर की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि जंगल-पहाड़ से सटे इस इलाके में पानी की कमी के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.