लातेहार, जनवरी 5 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र के हरिनडेगवा इनक्लोजर में रविवार को एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इनक्लोजर में रखे गए हिरण ने वन विभाग के ट्रैकर गंगा सिंह पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेंजर अजय टोप्पो मौके पर पहुंचे और घायल ट्रैकर को तत्काल इलाज के लिए बरवाडीह अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल गंगा सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले भी इसी इनक्लोजर में रखे हिरण ने ट्रैकर बिहारी सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से वनकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.