हिरण के मांस के साथ एक गिरफ्तार
बगहा, जून 14 -- बगहा । वन विभाग की टीम ने बगहा के शास्त्रीनगर के रखई टोला में छापेमारी कर करीब चार किलो वन्यजीव का पका हुआ मांस बरामद किया हैं। मामले में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रखई टोला निवासी नेक मोहम्मद है। बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गंडक दियारा क्षेत्र में किसी वन्यजीव का शिकार करने के बाद उसका मांस पकाया जा रहा है । सूचना के सत्यापन के बाद वन विभाग की टीम ने संबंधित घर में छापेमारी की। इस दौरान वहां से करीब चार किलो पका हुआ मांस तथा चावल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है । पूछताछ के दौरान गृहस्वामी से मांस के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका । प्रारंभिक जांच में बरामद मांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.