दरभंगा, मार्च 20 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। थाना क्षेत्र में हिरणी गांव के समीप एस एच 56 के किनारे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास बीती बुधवार की देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भदौल निवासी मो.ओली के 26 वर्षीय पुत्र मो. कादीर है। वहीं घायलों में भदौल के ही मो. नबी हुसैन के पुत्र इंतियाज (22 वर्ष) तथा मो. जान मोहम्मद के पुत्र मो. मुराद उर्फ कैरका (30 वर्ष) शामिल हैं। जबकि दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो पायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. कादीर,इंतियाज और मो. मुराद एक ही बाइक पर सवार होकर कुशेश्वरस्थान बाजार से ईद पर्व के लिए खरीदारी कर बीते देर शाम घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार तेज रफ्तार में कुशेश्वरस्थान बाजार जाने के दौरान निर्माणाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.