पाकुड़, अप्रैल 10 -- हिरणपुर। कारखानों से निकलने वाली छाई का बड़े पैमाने पर वाहनों के जरिए परिवहन किया जा रहा है। जिससे हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रतिदिन इस मार्ग पर दर्जनों भारी वाहन छाई लेकर गुजरते हैं। परिवहन के दौरान छाई का कुछ हिस्सा सड़क पर गिर जाता है। जो सूखने के बाद धूल के रूप में उड़ने लगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब छाई गीली अवस्था में ढोई जाती है तो तत्काल ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन सड़क पर गिरने के बाद जैसे ही यह सूखती है, तेज हवा और वाहनों की आवाजाही से धूल के कण वातावरण में फैलने लगते हैं। इससे राहगीरों खासकर बाइक चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे रहने वाले घरों में धूल भर जा रही है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.