पाकुड़, अप्रैल 6 -- स्थानीय ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और उसके विकास पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मो. मुक्तारुल हुसैन को अध्यक्ष, रंजीत भगत को उपाध्यक्ष, रहीम शेख़ को सचिव तथा अमीरुल इस्लाम को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं इस्तखार को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यालय संचालन के लिए प्यारूल शेख और मैकू शेख को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आशा व्यक्त की गई कि सभी के सहयोग से एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा ट्रक मालिकों के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने और मिलकर कार्य करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.