पाकुड़, मार्च 1 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित मुर्गाडांगा गांव में एक महिला का शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग खेत में गेंहू काटने गए थे। तभी उन्हें शव से उठती हुई दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिनय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बड़ी मशक्कत के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति बहुत खराब थी। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु कुछ दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम हत्या या अन्य किसी अपराध की संभावना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.