पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाक एवं श्रवण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी नामों में से एक हियरजैप ने सीमांचल में पूर्णिया में अपना प्रथम और पूरे बिहार में 21 वां केन्द्र का शुभांरभ लाइन बाजार एनएच 31 स्थित नए केन्द्र में किया। इसका उदघाटन भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को इस केन्द्र से लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर स्पीच एडं हियरिंग केयर प्राईवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुराग कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हर 10 में से एक व्यक्ति श्रवण दोष से पीड़ित हैं, जबकि प्रति 1000 नवजात शिशुओं में 2 से 3 में श्रवण दोष से प्रभावित होते हैं। इसका यदि समय पर पहचान होकर उपचार शुरु हो जाए तो श्रवण दोष से निजात पा सकते हैं। अकेले बिहार में अनुम...