वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने हियरक्वेस्ट 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ल्ड हियरिंग डे के अवसर पर जयपुर में गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज परिसर में प्रतियोगिता हुई थी। हेरिटेज की रिया सिंह और ज्योत्सना पांडेय ने इस राष्ट्रीय ईएनटी क्विज में पहला स्थान प्राप्त किया। देशभर के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के बीच प्रतिस्पर्धा में हेरिटेज की टीम ने ज्ञान, जनस्वास्थ्य तथा श्रवण देखभाल के संबंध में बेहतर प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.