नई दिल्ली, अगस्त 25 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को बड़ा चैलेंज दे दिया है। उन्होंने पंजाब और गुजरात में हजार स्कूलों के जॉइंट इस्पेक्शन करने की बात कही है ताकी पता चल सके कि कहां अच्छा काम हुआ है। उन्होंने बीजापी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी साल 2018 की पंजाब के सरकारी स्कूल की वीडियो शेयर कर पंजाब को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दें और हम पंजाब के 1000 स्कूलों की लिस्ट देंगे और सबका जॉइंट इस्पेक्शन करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा, आज कल बीजेपी वाले पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं, 30 साल से गुजरात में तुम्हारी सरकार हैं। पंजाब में साढ़े चार साल से सरकार है। आप गुजरात के ...