नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया संबोधन के बाद सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए उनके बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया और कड़े शब्दों में चुनौती पेश की। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह दावा किया कि देशभर की महिलाएं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को करारा जवाब देंगी और उन्हें सबक सिखाएंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री को अपने इस दावे पर इतना भरोसा है, तो उन्हें केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि साहस दिखाते हुए लोकसभा को भंग कर देश में आम चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर इस मुद्दे पर नया जनादेश लेना ही लोकतंत्र की असली कसौट...