बिजनौर, जनवरी 31 -- शेरकोट थानाक्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां ने पंचायत को खुली चुनौती दी कि हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ और इसके बाद वह अपने प्रेमी का हाथ पकड़ कर चली गई। विवाहिता की धमकी के बाद पंचायत में मौजूद लोगों ने भी चुप रहने में ही भलाई समझी। महिला अपने पांचों बच्चों को भी पति के पास ही छोड़ गई है। जानकारी के अनुसार नूरपुर निवासी एक युवक का निकाह शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली में हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद पति अपनी जमीन जायदाद बेचकर पत्नी के गांव में ही मकान बनाकर रहने लगा। पांच बच्चे भी हो गए, जिसमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 16 वर्ष है। व्यक्ति गांव में ही टेलरिंग का काम करके घर का गुजारा चलाने लगा, जबकि महिला घर पर बच्चों के साथ रहती। इस बीच महिला का पड़ोसी दूसरे धर्म के अविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.