हिम्मत है तो जूता लेकर मारो...; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक पर भड़के संत
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- संसद के मानसून सत्र के दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद को लेकर संसद परिसर में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे भगवा वस्त्र और साधु के वेश में पहुंचे तथा अपने साथ एक दानपेटी भी लेकर आए। प्रदर्शन के दौरान एक सांकेतिक ड्रामा किया। जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी की भूमिका निभाते हुए सांसदों से दान लिया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने भी सांकेतिक रूप से दान दिया। प्रदर्शन में यह भी दिखाया गया कि दानपेटी में राशि डालने के बजाय उसे अपने पास रखा जा रहा है।पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल ने दिया दान जिसके बाद पप्पू यादव ने दान का पैसा लेकर भागने का अभिनय किया, जिसके बाद अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ने का नाटकीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.