नई दिल्ली, जून 4 -- Bankipur Ka Ran: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। प्रशांत किशोर के बयानों के बीच पार्टी ने उन्हें खुद मैदान में उतरने की चुनौती दी है। यह सीट राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई है जहां उनके पिता नवीन किशोर जीतते थे। नितिन नवीन ने भी कई बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर इस सीट पर जीत दर्ज करना चाहती है। बांकीपुर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। दो दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार को पटना आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। पटना के सिपारा में हुई यह बैठक पांच घंटे तक चली। इस बैठक में जिलाध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता म...