हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। हिम्मतपुर तल्ला क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुना और देखा। यह कार्यक्रम रविवार को भाजपा नेता महेश शर्मा के आवास पर हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों और नवाचारों की जानकारी घर बैठे मिलती है, जो समाज को प्रेरित करती है। महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर के युवाओं की खेलों में उपलब्धियों, विशेषकर रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन और किसानों द्वारा जल संरक्षण व आधुनिक तकनीक अपनाने जैसे विषयों पर चर्चा की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.