मैनपुरी, जनवरी 4 -- ग्रामसभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के बाद से सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी भरा रहता है, जिससे होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। ग्राम हिम्मतपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण धीरज यादव ने आरोप लगाया कि गांव में जलनिकासी की व्यवस्था बेहद खराब है। पानी निकलने के लिए बनी एकमात्र नाली भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इस समस्या को लेकर प्रधान से लेकर एसडीएम तक कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.