एटा, अप्रैल 12 -- हिम्मतपुर काकामई स्थित आर्य समाज मंदिर के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन शनिवार को मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने किया। संबंधित विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज विद्वान आचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि विधायक के निरंतर प्रयासों से महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिल सकी है। वरिष्ठ वैदिक विद्वान आचार्य प्रेमपाल शास्त्री ने विश्वास जताया कि ग्रामवासी आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहेंगे। भूमि पूजन के उपरांत विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि आचार्य जयप्रकाश शास्त्री के आग्रह पर मंदिर के सौंदर्यीकरण को शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस परियोजना के लिए 76 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जिससे मंदिर परिसर का समग्र व...