रिषिकेष, मार्च 13 -- एसआरएचयू जौलीग्रांट में आयोजित तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 'हिमोत्सव-2026' का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन की शाम उत्तराखंड के लोक संगीत और संस्कृति के विराट उत्सव के रूप में देखने को मिली, जिसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विवि अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने संस्थापक गुरु डॉ. स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद एचसीएन से हिमानी और नेहा ने "नमामि नमामि" पर युगल गीत प्रस्तुत किया। स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की आस्था ग्रुप ने हरियाणवी गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। नर्सिंग कॉलेज की भाविका और समूह ने रेट्रो बॉलीवुड डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया, जबकि डॉ. रजनीश ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में...