हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट ने किया श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से शिवालिक कॉलोनी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा वाचक राजेंद्र तिवाड़ी शास्त्री ने आत्मदेव नामक ब्राह्मण की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन की हर समस्या का समाधान करने वाली है, लेकिन इसके लिए भगवान पर अटूट विश्वास होना आवश्यक है। कथा में मुख्य यजमान के रूप में विशन दत्त भट्ट एवं उनकी धर्मपत्नी तारा भट्ट ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ दिग्विजय पांडे, ज्योति भट्ट और रोहित भट्ट ने भी पूजन में सहभागिता निभाई। पूजन आचार्य संतोष जोशी, कमल जोशी एवं अन्य आचार्यों ने संपन्न कराया, जबकि संगीत सेवा हेम पांडे, कमलेश पांडे और विशाल ने दी। कथा में जानकी जोशी, लता पांडे, दीपा मेहरा, तारा धपोला, हेमा पांडे, योगेश चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.