हिमालय संरक्षण की मुहिम में जिले के 885 लोगों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने 'हिन्दुस्तान' की ओर से आयोजित हिमालय बचाओ अभियान के तहत सोमवार को जिले भर में 885 लोगों ने हिमालय संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। अभियान के सातवें दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने हिमालय को सुरक्षित रखने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिले में अभियान के तहत शपथ लेने वालों की संख्या बढ़कर 22,989 हो गई है। रविवार तक 22,104 लोग शपथ ले चुके थे। रुद्रपुर रोडवेज में स्टेशन प्रभारी ब्रह्मानंद के नेतृत्व में 65 कर्मचारियों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। कर्मचारियों ने पर्यावरण की रक्षा, हिमालय के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर दुर्गा मंदिर से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.