हिमालय संग्रहालय में प्रदर्शनी दूसरे दिन भी जारी रही
नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर हिमालय संग्रहालय में आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही l प्रो. संजय घिल्डियाल ने 'संग्रहालय' शब्द की उत्पत्ति, इतिहास और विभिन्न प्रकार के संग्रहालयों जैसे ह्यूमैनिटी म्यूजियम, विज्ञान संग्रहालय आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल वस्तुओं के भंडार नहीं, बल्कि मानवीय चेतना के जीवंत दस्तावेज हैं। संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. मनोज कुमार बाफिला ने बताया कि संग्रहालय में प्रदर्शनी 18 मई से 1 जून तक 15 दिनों के लिए आयोजित की गई l जो आम छात्रों व शोधार्थियों के लिए खुली रहेगी। यह भी पढ़ें- बच्चों ने जिले के पुरात्विक व सांस्कृतिक धरोहरों के महत्व को जाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.