हिमालय बचाने को 900 छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प
रुडकी, सितम्बर 5 -- भगवानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज में शनिवार को हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के करीब 900 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिमालय की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि हिमालय देश की सुरक्षा का प्रहरी होने के साथ ही पर्यावरणीय विविधता का आधार है। हिमालय से निकलने वाली नदियां देश के करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नालंदा स्कूल में विद्यार्थियों ने ली हिमालय शपथ यह भी पढ़ें- हिमालय बचाने को 150 छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ से समाचारों की वरीयता सूची
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.