हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 2200 छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
रुडकी, सितम्बर 2 -- भगवानपुर, संवाददाता। आरएनआई इंटर कॉलेज में मंगलवार को हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत करीब 2200 छात्र-छात्राओं ने हिमालय की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने का संकल्प लिया। कॉलेज की प्रधानाचार्य शर्मिला नागर ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को हिमालय के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हिमालय देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह देश के पर्यावरण और जैव विविधता का आधार है। हिमालय से निकलने वाली नदियां देश के करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- पौड़ी में 500 छात्रों ने ली हिमालय बचाओ की प्रतिज्ञा यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हिमालय बचाओ अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.