हिमालय बचाओ अभियान में जिले के 510 लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने 'हिन्दुस्तान' की ओर से आयोजित हिमालय बचाओ अभियान के तहत रविवार को जिले में पांच स्थानों पर 510 लोगों ने हिमालय संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता की शपथ ली। इसके साथ ही जिले में अभियान के तहत शपथ लेने वालों की संख्या बढ़कर 22,104 हो गई। शनिवार तक जिले में 21,594 लोग शपथ ले चुके थे। अभियान के छठे दिन रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 100 भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमालय बचाने की शपथ ली। इस दौरान सभी ने हिमालय के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ने हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग कम करने और कूड़ा न फैलाने की भी प्रतिज्ञा ली। सितारगंज में एक संस्थान के 240 लोगों ने शपथ ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.