हिमालय बचाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
रुडकी, सितम्बर 3 -- भगवानपुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ी शिकोहपुर में गुरुवार को हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने हिमालय की सुरक्षा, पॉलीथिन का प्रयोग रोकने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्रों को हिमालय का महत्व बताया। कहा कि हिमालय देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही पर्यावरणीय विविधता का आधार है। हिमालय से निकलने वाली नदियां देश के करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 485 विद्यार्थियों ने लिया हिमालय बचाने का संकल्प यह भी पढ़ें- हिमालय बचाने को 855 ने मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.