रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान के तहत चौथे दिन शुक्रवार को तराई के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं जनप्रतिनियों और अन्य संस्थानों में लोगों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। जिलेभर में छह स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 610 लोगों ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: विधायक बेहड़ ने कांग्रेसियों को दिलाई हिमालय प्रतिज्ञाअभियान की शुरुआत 'हिन्दुस्तान' का पर्यावरण को समर्पित हिमालय बचाओ अभियान मंगलवार से शुरू हुआ था। चार दिनों में जिले के विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में अब तक कुल 15,390 छात्र-छात्राएं और शिक्षक हिमालय के पर्यावरण संरक्षण की शपथ ले चुके हैं। यह भी पढ़ें- एसडीआरएफ जवानों ने ली हिमालय संरक्षण की प्रतिज्ञास्वास्थ्य सुविध...