हिमालय कोल्ड स्टोरेज की आग 56 घंटे बाद बुझी, निकाला जा रहा मलबा
लखनऊ, जून 30 -- चिनहट के बिना फायर एनओसी संचालित अवैध हिमालय कोल्ड स्टोरेज की आग आखिरकार 56 घंटे बाद बुझ सकी। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग बुझने के बाद मंगलवार दोपहर को घटना स्थल से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म, हाइड्रा को हटाया गया। एहतियातन दो दमकल कोल्ड स्टोरेज पर खड़ी करवाई गई हैं। वहीं, जेसीबी और मजदूरों से पूरा दिन मलबा हटाने का काम कराया जाता रहा। लालबाग निवासी राहुल गुप्ता के चिनहट स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में रविवार तड़के चार बजे आग लगी थी, लेकिन पुलिस और दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना सवा छह बजे के करीब मिली थी। उसके बाद से लगातार दमकलकर्मी अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से आग बुझाने के लिए डटे रहे। मंगलवार को दिन भर जेसीबी और मजदूरों से मलबा हटवाया जाता रहा। उधर, दोपहर में फायर पुलिस का हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और हाइड्रा गाड़ी को को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.