देहरादून, मई 8 -- देहरादून। दून लाइब्रेरी सभागार में एक से आठ मई तक आयोजित हिमालय के दुर्लभ चित्र, चित्रकला प्रदर्शनी में शुक्रवार को कई लोग पहुंचे। यहां केदारनाथ, बद्रीनाथ मन्दिर के अलावा अन्य राज्यों के हिमालयी क्षेत्रों के दुर्लभ चित्र देखने और इनके बारे में जानने का लोगों को अवसर मिला। पुस्तकालय के प्रोग्राम एसोसिएशट चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोग चित्रकला प्रदर्शनी देखने आ चुके हैं। शुक्रवार शाम को इसका समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...