हिमालय की सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर किया जागरूक
काशीपुर, सितम्बर 5 -- काशीपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिमालय बचाओ अभियान के तहत 182 बच्चों और शिक्षकों को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्रधानाचार्य एसके चौबे ने विद्यार्थियों को हिमालय के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यहां बृजेश रावल, धर्मराज सिंह बिष्ट, श्रीनिवास जोशी, अमित नेगी, उमेश शर्मा, हीरा सिंह, कमल जीना और गीता उपाध्याय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानस स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने ली शपथ यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ से समाचारों की वरीयता सूची यह भी पढ़ें- हिमालय की देखभाल करना हम सबका दायित्व
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.