पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- हिमालय की बर्फीली चोटियों के बीच स्थित दारमा घाटी में दुर्लभ नजारा दिखा है। दुर्लभ हिम तेंदुआ नजर आया है। करीब 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में जनवरी माह के दौरान टीम हिडन हिमालयाज ऑफ उत्तराखंड ने हिम तेंदुए को कैमरे में कैद किया। दारमा घाटी में हिम तेंदुए की मौजूदगी अब तक सिर्फ तीन बार दर्ज की गई है। इस दुर्लभ दृश्य को घाटी के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है। पिथौरागढ़ जनपद की जैव विविधता से समृद्ध दारमा घाटी में एक बार फिर दुर्लभ वन्य जीव हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड) देखा गया है। दारमा घाटी में यह तीसरी बार है जब हिम तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। इससे पहले वर्ष 2022 में पहली बार और 2025 में दूसरी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.