हल्द्वानी, मई 11 -- लालकुआं, संवाददाता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में आयोजित विशेष पाक कला कार्यक्रम में सेलिब्रिटी शेफ एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भूपेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को हिमालयी व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने के गुर सिखाए। होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शेफ भूपेंद्र सिंह रावत ने लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से पारंपरिक हिमालयी व्यंजनों की आधुनिक सजावट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति की जानकारी दी। उन्होंने पाक कला के क्षेत्र में कंटेंट निर्माण और टिकाऊ भोजन पद्धति के महत्व पर भी प्रकाश डाला। निदेशक डॉ. एमसी लोहनी ने कहा कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फल-सब्जियों को संरक्षण करने का दिया...