हिमालयी भूकंप अध्ययन के लिए डॉ. नरेश कुमार को आईजीयू पुरस्कार
देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक और हिमालयी भूकंप विज्ञानी डॉ. नरेश कुमार को भारतीय भूभौतिकीय संघ के प्रतिष्ठित 'आईजीयू-एनी तलवानी मेमोरियल अवार्ड 2026' के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान भूविज्ञान, विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्र के भूकंपीय अध्ययन में उत्कृष्ट अनुसंधान और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। डॉ. नरेश कुमार लंबे समय से हिमालयी विवर्तनिकी, सक्रिय भ्रंशों और भूकंपीय जोखिम के अध्ययन में शोध कर रहे हैं। उनके अनुसंधान से हिमालय में भूकंप की प्रक्रियाओं और इससे जुड़े जोखिमों को समझने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। उनके वैज्ञानिक कार्यों ने भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए वैज्ञानिक आधार पर पूर्व-तैयारी और जोखिम मूल्यांकन को भी मजबूती दी है। यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.