हिमालयी क्षेत्र में भी डेंगू के मच्छरों का प्रकोप
गोरखपुर, अगस्त 20 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। डेंगू अब केवल क्षेत्र विशेष की बीमारी नहीं रह गई है। तराई के साथ हिमालयी क्षेत्र में भी डेंगू के एडीज मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। नेपाल के काठमांडू में 2004 से लेकर हाल के वर्षों में डेंगू संक्रमण बढ़ते मामले इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम ने नेपाल में डेंगू के बढ़ते मामलों पर अध्ययन किया है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल ब्रिटिश इंफेक्शन एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में शामिल माइक्रोबायोलॉजी के एसोसिएट प्रो. डॉ. अरुप मोहंती ने बताया कि नेपाल में डेंगू के बढ़ते मामलों के विश्लेषण में पाया गया कि यहां वर्ष 2004 के बाद से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। काठमांडू सहित उसके आसपास के इलाके में 2019 और 2022 में डेंगू के सैकड़ों केस रिपोर्ट किए गए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.