उरई, मार्च 24 -- कुठौंद। विकास खंड कुठौंद के ग्राम धराना स्थित हिमालयन वेली इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ निखिल जिंदल ने फीता काटकर किया। एसडीओ निखिल जिंदल ने छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया और उनकी सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक ऋषभ पोरवाल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों और तकनीकों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.