नैनीताल, मई 1 -- भीमताल। हिमालयन फाउंडेशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शुक्रवार को कॉपी-किताबें, स्कूल ड्रेस, स्कूल फीस और अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश टम्टा, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंदोला ने बताया कि पढ़ाई में उत्कृष्ट बच्चों को संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए ये पहल की गई है। इस दौरान रवि कुमार, बालम पलड़िया, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...