देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने ब्रदर्स क्लब को 139 रनों से हराया। मंगलवार को डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में हिमालय क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाए। अविरल मिश्रा ने 74, पार्थ परमार ने 68, प्रांजल पंवार ने 57 और अनय रावत ने 24 रन बनाए। ब्रदर्स क्लब की ओर से अनुज व विनय ने दो-दो और रोहित व रिहान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स क्लब की टीम 31.2 ओवर में 147 रनों पर आउट हो गई। निशांत ने 52, विनय ने 25, रोहित ने 15 और निखिल वर्मा व आदित्य सिंह ने 13-13 रन टीम के लिए जोड़े। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव गुप्ता ने...