लखनऊ, जून 28 -- अयोध्या रोड स्थित मेसर्स हिमालयन कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। राहुल गुप्ता के इस प्रतिष्ठान में 108 किलोवाट क्षमता का बिजली कनेक्शन है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर आग पर काबू पाया।गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण कोई शॉर्ट-सर्किट या बिजली का फॉल्ट नहीं पाया गया है। एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति रोककर सुरक्षा मानक अपनाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना को लेकर किसी भी भ्रामक अफवाह पर विश्वास न करें। यह भी पढ़ें- लखनऊ : हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 10 दमकलें मौके पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...