देहरादून, फरवरी 24 -- 56वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में हिमालयन एफसी ने 7 गढ़वाल राइफल्स को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में बालाजी ब्वॉयज ने सौरव की तिकड़ी के दम पर नवादा इलेवन को 6-1 से करारी शिकस्त दी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को हिमालयन एफसी व 7 गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला गया पहला मैच संघर्षपूर्ण रहा। खेल के सातवें मिनट में हिमालयन एफसी के फॉरवर्ड सिद्धांत क्षेत्री ने विपक्षी रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाते हुए गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बाद 7 गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ियों ने बराबरी पर आने के कई प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। निर्धारित समय हिमालयन एफसी की बनाई एक गोल की बढ़त कायम रही। सिद्धांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बालाजी ब्वॉयज व नवादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.