हिमानी को अमेरिका में मिली अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी। दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग की पीएचडी शोध छात्रा हिमानी सिंह खाती का चयन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्थित प्रतिष्ठित हॉक माउंटेन सैंक्चुअरी में अंतरराष्ट्रीय संरक्षण फेलोशिप के लिए हुआ है। हिमानी को यह फेलोशिप उत्तराखंड हिमालय की गिद्ध प्रजातियों पर किए जा रहे उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान की गई है। हिमानी की शुरुआती शिक्षा बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी से हुई है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल से बीएससी और दून विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की है। यह भी पढ़ें- शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.