शिमला, जून 3 -- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों (जजों) की संख्या बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 जून हुई अपनी बैठक में हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम की स्वीकृति के बाद अब इन नियुक्तियों की प्रक्रिया केंद्र सरकार के स्तर पर आगे बढ़ेगी। अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों अधिकारी हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। तीनों नाम हिमाचल प्रदेश न्यायपालिका में लंबे अनुभव और विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा वक़्त में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत जजों की संख्या 12 है। दो नए जजों की नियुक्ति के बाद ...