हिमाचल हाईकोर्ट में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, एक ही कार से आवाजाही करेंगे जज
शिमला, मई 18 -- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने फ्यूल बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया के निर्देशों के अनुसार, अब हाईकोर्ट के सभी जज आपस में कार-पूलिंग करेंगे यानी एक ही गाड़ी में सफर करेंगे ताकि ईंधन का खर्च कम हो सके। इसके साथ ही, रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत हर सेक्शन के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे, जिससे अदालती कामकाज पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जारी निर्देशों के तहत अब सभी न्यायाधीश कार-पूलिंग व्यवस्था अपनाएंगे, जबकि रजिस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया की ओर से यह व्यवस्था तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.