बदायूं, दिसम्बर 15 -- मूसाझाग, संवाददाता। चार दिन पहले हिमाचल प्रदेश से घर लौटे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के साले ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होना पाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव के जंगल का है, जहां गांव निवासी सोनू कश्यप 20 वर्ष पुत्र राम सिंह कश्यप का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सोनू हिमाचल प्रदेश में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और चार दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम खाना खाने के बाद वह टहलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.