नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Aaj Ka Mausam 11 November: मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 11 से 16 नवंबर के दौरान बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलना वाला है। आईएमडी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अगले 14-16 नवंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 16 नवंबर तक और उत्तराखंड में 12-13 नवंबर को बारिश हो सकती है। पंजाब में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 12 से 16 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ...