शिमला, सितम्बर 18 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के आखिरी सप्ताह में इसके विदा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में मॉनसून कमजोर रहने का अनुमान है। शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा और शिमला व आसपास के क्षेत्रों तथा मनाली में सुबह से धूप खिली रही। इस बीच चंबा जिला के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल साच पास पर देर रात करीब छह इंच ताजा हिमपात हुआ, जिससे मार्ग बंद हो गया है। लोगों और पर्यटकों से मार्ग बहाल होने तक साच पास की ओर सफर नहीं करने की अपील की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है और शुक्रवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।शिमला के सुन्नी भज्जी में 33.8 एमएम बारिश बीते 24 घंटों में ...