शिमला, अक्टूबर 9 -- हिमाचल प्रदेश के दुर्गम गांवों तक डाक पहुंचाने में लगने वाला समय अब घंटों से घटकर मिनटों में सिमट रहा है। डाक विभाग ने प्रदेश में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से डाक और पार्सल पहुंचाने की योजना बनाई है। इनमें 36 मार्गों पर सेवा शुरू हो चुकी है। पहले बस या पैदल डाक पहुंचाने में दो से तीन घंटे लगते थे, वहीं ड्रोन से यह दूरी पांच से दस मिनट में तय हो रही है। विभाग के अनुसार सुबह मुख्य डाकघर से भेजी गई डाक शाखा डाकघर पहुंचने के बाद एक से दो घंटे में गांवों में वितरित की जा सकती है। विश्व डाक दिवस पर शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष इसकी थीम 'एक डाक नेटवर्क, ...