शिमला, सितम्बर 23 -- हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के पेंशन एरियर की बची पूरी 30 प्रतिशत राशि अब जारी होगी। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक इस अवधि में सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी कर्मचारियों और संबंधित पारिवारिक पेंशनरों को 30 प्रतिशत शेष एरियर मिलने के बाद उनके पेंशन या पारिवारिक पेंशन एरियर में कोई राशि बाकी नहीं रहेगी।प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पेंशनरों की बढ़ी रकम सरकार ने इसी अवधि में सेवानिवृत्त हुए प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों तथा पारिवारिक पेंशनरों के लिए भी एरियर भुगतान में बढ़ोतरी की है। इन्हें कुल पेंशन या पारिवारिक पेंशन एरियर की 15 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। वित्त विभाग के...