हिमाचल विधानसभा चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे को लेकर क्या प्लान
शिमला, अक्टूबर 23 -- हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि पार्टी कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भाजपा के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को ध्यान में रखकर करेगा। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी ने प्रदेश में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और सीटों के बंटवारे से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। ऐसे में हिमाचल में कितनी सीटों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.