हिमाचल विधानसभा का 6 दिवसीय शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, भारी हंगामे के आसार
शिमला, अक्टूबर 27 -- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा। यह 14वीं विधानसभा का तेरहवां सत्र होगा। विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को सत्र की तारीखों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के पहले दिन 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 6 दिन के इस सत्र में कुल 6 बैठकें होंगी। 19 नवंबर को गैर सरकारी कार्य दिवस रहेगा। सत्र के दौरान सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पारित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का यह अंतिम विधानसभा शीतकालीन सत्र होगा। अगले साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इसके बाद धर्मशाला में होने वाला अगला शीतकालीन सत्र नई सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने की संभावना है। इस लिहाज से नवंबर में होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.