हिमाचल में BJP विधायक सुधीर शर्मा पर भ्रष्टाचार का केस, आय से अधिक संपत्ति मामले में FIR
शिमला, जुलाई 30 -- धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने एफआईआर दर्ज कर ली है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज इस मामले के साथ ही विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। विधायक ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि भाजपा ने सरकार पर विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। सुधीर शर्मा वर्तमान में धर्मशाला से भाजपा विधायक हैं। वह दो वर्ष पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उनके राजनीतिक मतभेद लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। वर्ष 2024 में कांग्रेस छोड़कर उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.