शिमला, फरवरी 5 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई व्यापक बर्फबारी के बाद फिलहाल मौसम खुलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। इससे पहले ही ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है और इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। गुरुवार को भी धूप खिलने से शिमला सहित कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.